RMS CET Registration 2026: आरएमएस सीईटी रजिस्ट्रेशन विलंब शुल्क के साथ 25 अक्टूबर तक, जानें परीक्षा तिथि
Abhay Pratap Singh | October 22, 2026 | 02:32 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लेट फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 के लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet/ पर जाकर 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
New: RMS CET Application Link 2027-28 Out - Apply Here
आरएमएस सीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए विलंब शुल्क 500 रुपये है। एग्जाम फीस के रूप में जनरल/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल को 1000 रुपये और एससी/ एसटी/ शहीद सशस्त्र बल कर्मियों के आश्रितों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। लेट फीस के साथ आरएमएस सीईटी 2026 पंजीकरण विंडो 21 अक्टूबर से खुली है।
शैक्षणिक वर्ष 2027-28 के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा पेन एवं पेपर (OMR) मोड में देशभर के 63 शहरों में निर्धारित क्रेंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र 5वीं पास या अध्ययनरत छात्र आरएमएस सीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कक्षा 9 में एडमिशन के लिए कक्षा 8वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को अंग्रेजी विषय की जानकारी भी होनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी ही है।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 31 मार्च 2027 तक कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 10 से 13 वर्ष और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आरएसएम सीईटी 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जांच सकते हैं।
RMS CET Application Form 2026-27: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जल्द से जल्द आरएमएस सीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- एनटीए आरएमएस सीईटी पोर्टल https://exams.nta.nic.in/rmscet/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘RMS CET – 2026 Online Application’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट लॉगिन विवरण की मदद से आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार