RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए कल तक आवेदन का मौका, पात्रता और शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | October 19, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read

आरएमएस सीईटी 2026 का आयोजन देशभर के 63 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर को ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में किया जाएगा।

आरएमएस सीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए विंडो विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ 21 अक्टूबर से खुलेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक एक्स/NTA)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन विंडो 20 अक्टूबर तक खुली रहेगी। आरएमएस सीईटी 2026 परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में प्रवेश दिया जाएगा।

आरएमएस सीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल को 1000 रुपये और एससी/ एसटी/ शहीद सशस्त्र बल कर्मियों के आश्रित को 750 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ उम्मीदवारों को 21 से 25 अक्टूबर तक आवेदन का मौका दिया गया है।

Rashtriya Military School Common Entrance Test 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता - कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कक्षा 5वीं पास या अध्ययनरत छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं।

कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छात्र कक्षा 8वीं पास हो और अंग्रेजी की जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा - 31 मार्च 2027 को 10-13 वर्ष के लड़के और लड़कियाँ कक्षा 6 में प्रवेश ले सकते हैं।

31 मार्च 2027 को 13-16 वर्ष की आयु वाले लड़के और लड़कियाँ कक्षा 9 में प्रवेश ले सकते हैं।

Also read Scholarship: छात्रवृत्ति में देरी के लिए पीएसी 6 राज्यों के मुख्य सचिवों के खिलाफ लाएगी विशेषाधिकार प्रस्ता व

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 6 महीने की छूट दी जाएगी। जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में केवल नगर निगम या अधिकृत स्थानीय सरकारी निकायों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। ग्राम पंचायत या किसी अन्य स्थानीय निकाय द्वारा जारी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट में जन्म तिथि या अन्य विवरणों में अंतर होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

आरएमएस सीईटी 2026 का आयोजन देशभर के 63 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर को ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू है। अधिक जानकारी के लिए आरएमएस सीईटी 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ जांच सकते हैं।

RMS CET 2026 Online Application: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरएमएस सीईटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • RMS CET आवेदन लिंक exams.nta.nic.in/rms-cet-2026-online-application/ पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]