RMLH Recruitment 2024: डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Saurabh Pandey | May 27, 2024 | 12:05 PM IST | 2 mins read
डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल जूनियर रेजीडेंट भर्ती 2024 के लिए एडमिट कार्ड 28 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा।
नई दिल्ली : डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल एवं अटल बिहारी वाजपेयी आर्युविज्ञान संस्थान में जूनियर रेजीडेंट (नॉन एकेडेमिक) भर्ती 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए 5 जून तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
रिक्तियों का विवरण
डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल एवं अटल बिहारी वाजपेयी आर्युविज्ञान संस्थान में जूनियर रेजीडेंट (नॉन एकेडेमिक) की कुल 225 रिक्तियां हैं, जिनमें सामान्य के लिए 108, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 24, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 60, अनुसूचित जाति के लिए 43 और शेष 20 अनुसूचित जनजाति के लिए हैं।
RMLH Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान दिए गए बैंक खाते में एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा, और रसीद जमा करने के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
- Account Name - Medical Superintendent - Digital payment Account Bank
- Branch/Add - Bank of Baroda, Dr. RML Hospital, New Delhi -110001
- Account No. 26020200000382
- IFSC: BARBORAMDEL (fifth digit is,,Zero,,)
- MICR: 110012061
Also read Bihar DCECE 2024: बिहार डीसीईसीई 2024 आवेदन सुधार की आखिरी तिथि आज, 22 और 23 जून को होगी परीक्षा
RMLH Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा। इसमें 50 एमसीक्यू (प्रत्येक एक अंक) प्रश्न होंगे, जिसकी अवधि एक घंटा होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (0.25) अंकों की नकारात्मक मार्किंग होगी। विभिन्न विभागों में सीटों के आवंटन के लिए लिखित परीक्षा में योग्यता के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए पात्र आवेदकों की सूची अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट (www.rmlh.nic.in) पर अपलोड की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल