RITES Recruitment 2025: रेल इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के 400 पदों पर निकली भर्ती, 25 दिसंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | November 27, 2025 | 04:42 PM IST | 2 mins read
RITES असिस्टेंट मैनेजर चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चरण शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को 42,478 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल सहित विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर अंतिम तिथि 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
राइट्स असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 400 पदों को भरा जाएगा। इसमें सिविल के 120 पद, इलेक्ट्रिकल के 55, मैकेनिकल के 150, सिग्नल एंड टेलिकम्युनिकेशन के 10, मेटलर्जी के 26, केमिकल के 11, आईटी के 14, फूड टेक्नोलॉजी के 12 और फॉर्मा के 2 पद शामिल हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार के पास पदानुसार संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/ फार्मेसी की स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, 2 वर्ष का न्यूनतम कार्य अनुभव हो। आवेदक की आयु 25 दिसंबर, 2025 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, यह अपॉइंटमेंट शुरू में पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर एक साल के लिए होगा, जिसे आपसी सहमति और संतोषजनक परफॉर्मेंस के आधार पर असाइनमेंट पूरा होने तक बढ़ाया जा सकता है।
रेल इंडिया असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये और ईडब्ल्यूएस/ एसटी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू है। लिखित परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।
RITES असिस्टेंट मैनेजर चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चरण शामिल है। राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 42,478 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट राइट्स करियर पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
RITES Assistant Manager Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अंतिम तिथि तक रेल इंडिया असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक recruit.rites.com/frmRegistration.aspx पर जाएं।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- राइट्स एएम फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच