RIMCEE 2026: आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर शुरू; पात्रता, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | September 2, 2026 | 08:53 AM IST | 2 mins read
देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में कक्षा 8 में प्रवेश के लिए आरआईएमसीईई का आयोजन किया जाता है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा (RIMCEE) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू कर दी है। जुलाई 2027 एकेडमिक सेशन में देहरादून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में कक्षा 8 में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर (शाम 5 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।
आरआईएमसी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर सक्रिय है। परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य/ रक्षा कर्मियों और पूर्व-सैनिकों के आश्रित/ ओबीसी - एनसीएल कैंडिडेट को 1000 रुपये और एसटी/ एसटी कैटेगरी के छात्रों को 750 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ आरआईएमसीईई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक और लेट फीस उसी दिन रात 11:50 बजे तक जमा कर सकते हैं। जुलाई टर्म में एडमिशन के लिए 1 जुलाई 2027 को उम्मीदवारों की उम्र 12 साल 6 महीने से कम और 14 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Also read कांग्रेस ने राजस्थान में शुरू किया 'जेन-जी फॉर चेंज' अभियान, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर रहेगा फोकस
आरआईएमसीईई 2026 का आयोजन 6 दिसंबर को पेपर एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में किया जाएगा। प्रश्नपत्र में वर्णनात्मक (गणित और अंग्रेजी) और एमसीक्यू (सामान्य ज्ञान) टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम 2026 पूरे भारत के 39 शहरों में आयोजित की जाएगी।
किसी भी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवारों को हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल करने या एनटीए को rimc@nta.gov.in पर मेल करने की सलाह दी गई है। आरआईएमसी देहरादून एडमिशन 2027 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आरआईएमसीईई 2026 इंफॉर्मेशन बुलेटिन जांच सकते हैं।
RIMC Entrance Examination 2026 Online Application: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआईएमसीईई 206 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन कर फॉर्म भरें,
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार