Trusted Source Image

Bihar TRE 4: बिहार टीआरई 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर को शुरू होने की संभावना

Abhay Pratap Singh | September 2, 2026 | 08:01 AM IST | 2 mins read

टीआरई 4 के लिए प्राथमिक, माध्यमिक, माध्यमिक, टीजीटी, पीजीटी, विशेष स्कूल शिक्षक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

बिहार टीआरई 4 के माध्यम से राज्य के स्कूलों में 32388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार टीआरई 4 के माध्यम से राज्य के स्कूलों में 32388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। इससे पहले, बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन प्रक्रिया में बदलाव के कारण इसे टाल दिया गया था।

बीपीएससी ने बिहार टीआरई 4 भर्ती के लिए अगस्त के मध्य में अधिसूचना जारी की थी। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) मंगलवार को जारी आधिकारिक नोटिस में यह जानकारी दी है। यह अधिसूचना पटना के गर्दनीबाग क्षेत्र में टीआरई 4 के अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच जारी की गई थी।

नोटिस के अनुसार, “विज्ञापन संख्या-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन के बाद विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।”

Also readUPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक बढ़ी, आवेदन शुल्क, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट जानें

बीपीएससी टीआरई 4 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बिहार टीआरई 4 के माध्यम से राज्य के स्कूलों में 32388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए शिक्षक के पद शामिल हैं।

प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और टीजीटी/ पीजीटी शिक्षक के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पुरुष कैंडिडेट के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

आवेदक ने सीटेट/ बिहार एसटीईटी पेपर 1/ बिहार एसटीईटी पेपर 2 उत्तीर्ण किया हो। बिहार टीआरई 4 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस की जांच करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications