Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 11:10 PM IST | 1 min read
यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। फिजिकल परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फिजिकल परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.6 गुना सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/PST) के लिए बुलाया गया है।
Also read UPSC CMS Result 2026: यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट जारी, 2923 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
विवरण | निर्धारित तिथि |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) | 8 सितंबर 2026 (मंगलवार) से 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) तक |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए रिजर्व-डे | 16 सितंबर 2026 (बुधवार) |