NEET UG City Intimation Slip 2026: नीट यूजी रीटेस्ट सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, 21 जून को एग्जाम
Santosh Kumar | June 7, 2026 | 04:57 PM IST | 2 mins read
री-नीट यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल उपयोग करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 रीटेस्ट 21 जून को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एनटीए नीट यूजी री-एग्जाम कुल 13 भाषाओं में आयोजित करेगी।
नीट यूजी परीक्षा, जिसे मई में पेपर लीक की घटना के कारण स्थगित कर दिया गया था, अब 21 जून एक शिफ्ट में होगी। सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
Re-NEET UG Admit Card 2026: नीट एडमिट कार्ड कब आएगा?
एनटीए ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जाएगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा केंद्र पर मूल एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी साथ रखना अनिवार्य होगा।
यह री-परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में होगी, जिसके लिए पूरे भारत के साथ विदेशों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सिटी स्लिप में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ें और विसंगति के मामले में तुरंत एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Also read NEET Exam: नीट परीक्षा 2027 से सीबीटी मोड में कराई जाएगी, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
Re-NEET UG 2026 City Slip: नीट यूजी एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2026 सिटी स्लिप चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप लिंक को ओपन करें।
- वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
- नीट यूजी सिटी स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई भी ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ ले जाना जरूरी है। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी या पढ़ाई का सामान ले जाना पूरी तरह से मना है।
अगली खबर
]RUHS CUET Result 2026 (Out) LIVE: आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट जारी @ruhscuet2026.com; स्कोर कार्ड लिंक, कटऑफ
आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई। यह परीक्षा राजस्थान के विभिन्न शहरों में स्थित केंद्रों पर हुई। परीक्षा पैटर्न में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी/सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार