Rajasthan Board Result 2024: आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट अगले हफ्ते हो सकते हैं जारी, इन वेबसाइट्स पर रखें नजर
Santosh Kumar | May 10, 2024 | 04:23 PM IST | 2 mins read
जो छात्र राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे रोल नंबर और अन्य विवरण जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिलीज के बाद अपना परिणाम देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड अगले हफ्ते मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख सकेंगे।
जो छात्र राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे रोल नंबर और अन्य विवरण जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे।
RBSE Rajasthan Board Result Via SMS 2024: एसएमएस से देखें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से RBSE Rajasthan Board Result देख सकते हैं-
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में मैसेजिंग ऐप खोलें।
- RBSE10<space>Roll Number और RBSE12<space>Roll Number टाइप करें।
- इस एसएमएस को 56263 पर भेजें।
- Rajasthan 10th, 12th Result 2024 एसएमएस के रूप में प्राप्त होगा।
Rajasthan Board Result 2024: परिणाम वेबसाइट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे-
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
- indiaresults.com
RBSE 10th, 12th Result 2024: ऐसे देख सकेंगे नतीजे
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके RBSE 10th, 12th Result 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, RBSE 10th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- RBSE 10th, 12th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में दोनों कक्षाओं में कुल 20 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। आंकड़ों के मुताबिक, आरबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में 11 लाख छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा में 9 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। वहीं, आरबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी को शुरू हुई और 4 अप्रैल 2024 को समाप्त हुई।
पिछले साल आरबीएसई ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया था, जबकि 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 25 मई को और 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 19 जून को जारी किया गया था।
अगली खबर
]MAH 5-year LLB CET 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा की तारीख बदली, 30 मई को होगा एग्जाम
कई उम्मीदवारों ने सीयूईटी 2024 परीक्षा तिथि के साथ टकराव को लेकर महाराष्ट्र सेल से यह अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित परीक्षा तिथि की अधिसूचना देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल