RBSE Admit Card 2026: आरबीएसई ने जारी की अधिसूचना, छात्र सूची जमा करने के बाद ही स्कूलों को मिलेगा प्रवेश पत्र
Santosh Kumar | February 3, 2026 | 12:27 PM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार लगभग 19.86 लाख विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने 2 फरवरी को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि एडमिट कार्ड स्कूलों द्वारा छात्रों को दिए जाएंगे। स्कूलों को ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले स्टूडेंट्स की लिस्ट जमा करनी होगी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी किए। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार लगभग 19.86 लाख विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं।
RBSE 10th-12th Admit Card 2026: बोर्ड ने लागू किया नया सिस्टम
आरबीएसई ने एक नया सिस्टम लागू किया है जिसके तहत स्कूल तभी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे जब वे यह जानकारी देंगे कि कितने स्टूडेंट्स को उनके रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और कितने नाम वैसे ही हैं।
बिना इस प्रक्रिया को पूरा किए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा की शुरुआत इस बार पहले की तुलना में जल्दी हो रही है, इसलिए प्रवेश पत्र भी समय से पहले जारी किए गए हैं।
RBSE Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड जारी
पिछले वर्ष आरबीएसई परीक्षाएं मार्च में शुरू हुई थीं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं, 12वीं, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय एवं व्यावसायिक परीक्षाओं के नियमित और निजी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए गए हैं।
नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूल स्तर से और निजी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आरबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा