RBSE Board Exam 2026: आरबीएसई कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 20 नवंबर से एग्जाम
Santosh Kumar | October 28, 2025 | 04:43 PM IST | 1 min read
कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधानों की होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई अर्धवार्षिक परीक्षा 2026 समय सारिणी देख सकते हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधानों की होगी। कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी।
RBSE Board Exam 2026: प्रायोगिक परीक्षाएं कब?
समय-सारिणी में सूचीबद्ध न किए गए विषयों की परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। अर्धवार्षिक परीक्षाओं से संबंधित विद्यालय स्तरीय परीक्षाएं एवं प्रायोगिक परीक्षाएं टाइम टेबल में दिए गए रिक्त दिनों में आयोजित की जाएगी।
प्रश्नपत्रों के वितरण के संबंध में निर्देश पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर द्वारा पृथक से जारी किए जाएंगे। प्रश्नपत्र तैयार करने से संबंधित कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर संबंधित संयुक्त निदेशक जिम्मेदार होंगे।
Also read भारत में शून्य नामांकन वाले लगभग 8,000 विद्यालयों में 20,000 शिक्षक कार्यरत: शिक्षा मंत्रालय
RBSE Half Yearly Exam 2026: पुलिस थानों में प्रश्नपत्र रखने की व्यवस्था
निजी विद्यालयों में प्रश्नपत्र संग्रहीत नहीं किए जाएंगे। निजी विद्यालयों के प्रश्नपत्र संबंधित यूसीईईओ या पीईओ के पास सुरक्षित रखे जाएंगे। सुरक्षा कारणों से, जहां तक संभव हो, प्रश्नपत्रों को पुलिस थानों में संग्रहीत करने की व्यवस्था की जाएगी।
अपरिहार्य परिस्थितियों में, यदि प्रश्नपत्र पीईईओ या यूसीईईओ विद्यालयों में संग्रहित किए जाने हों, तो वहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात किए जाएं। प्रश्नपत्रों को पुलिस थाने में या विद्यालयों में संग्रहित करने का निर्णय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लिया जाएगा।
RBSE Half Yearly Exam 2025-26: अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल
छात्र नीचे दी गई छवि में आरबीएसई कक्षा 9 से 12 अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारिणी देख सकते हैं-
अगली खबर
]Uttarakhand News: निजी विद्यालयों द्वारा अधिक फीस वसूलने के मामलों की जांच के लिए समिति गठित - उत्तराखंड सरकार
याचिकाकर्ता ने दलील दी कि स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों को विशिष्ट दुकानों से नोटबुक, किताबें और पोशाक खरीदने के लिए मजबूर करते है, जिनकी कीमतें आमतौर पर सामान्य बाजार दरों से अधिक होती हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार