RBSE Board Result 2025: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे; डिजिलॉकर व उमंग ऐप से भी कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | May 22, 2025 | 09:25 AM IST | 2 mins read
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे, लेकिन यह केवल प्रोविजनल होगी। ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज यानी 22 मई 2025 को शाम 5 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के साथ ही डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी देख सकेंगे। शिक्षा मंत्री द्वारा आरबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद वेबसाइट के अलावा इन प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आरबीएसई 12वीं परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई। कुल 8,93,616 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें साइंस स्ट्रीम में 2,73,984 छात्र, कॉमर्स स्ट्रीम में 28,250 छात्र और आर्ट्स स्ट्रीम में 5,87,475 छात्र शामिल हैं।
RBSE Board Result 2025: ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
छात्र डिजिलॉकर ऐप के जरिए अपनी मार्कशीट और अन्य सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उमंग ऐप के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। दोनों ऐप के जरिए छात्र सीधे अपने मोबाइल पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे, लेकिन यह केवल प्रोविजनल होगी। स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद मिलेगा। वितरण की तिथि के बारे में छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
RBSE 12th Result via DigiLocker: डिजिलॉकर से देखें नतीजे?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डिजिलॉकर से आरबीएसई 12वीं परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे-
- डिजिलॉकर ऐप इंस्टॉल करें या results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।
- होमपेज पर "Education" सेक्शन में जाएं और "Rajasthan Board" चुनें।
- "RBSE 12th Result 2025" विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, डाउनलोड करें।
RBSE Class 12th Result: उमंग प्लैटफार्म से देखें रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से उमंग ऐप या वेबसाइट से आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे-
- उमंग ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें।
- मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
- "Education" सेक्शन में जाएं और "Rajasthan Board" विकल्प चुनें।
- "RBSE 12th Result 2025" पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UP School News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नर्सरी कक्षा के बच्चे की मौत के मामले में दो शिक्षिकाएं गिरफ्तार
प्रयागराज के यमुनानगर में महेवा के पास 15 मई को एक स्कूल में नर्सरी कक्षा के चार वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या के मामले में बुधवार (21 मई) को दो शिक्षिकाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा