RBSE 8th Class Result 2025 (Out) Live: आरबीएसई 8वीं रिजल्ट घोषित @rajshaladarpan.nic, जानें पास प्रतिशत, अपडेट
Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 11:04 PM IST | 5 mins read
आरबीएसई 8वीं कक्षा का परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर राजस्थान बोर्ड कक्षा आठवीं का रिजल्ट चेक सकते हैं।
आरबीएसई 8वीं कक्षा परिणाम 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया है। राजस्थान बोर्ड क्लास 8th रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक सक्रिय हो गया है। आठवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इस साल, राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल तक कराई गई थी।
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान के अनुसार, “राजस्थान बोर्ड 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किया गया है। राजस्थान बोर्ड कक्षा आठ रिजल्ट 2025 में रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषय, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति (पास या फेल) जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए लगभग 12.78 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेंशन कराया था। आरबीएसई द्वारा कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट, जिलेवार पास प्रतिशत सहित अन्य विवरण साझा किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। राजस्थान बोर्ड आठवीं परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को कक्षा 9 में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
Rajasthan Board 8th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों की सहायता से छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- फिर, ‘RBSE Rajasthan Board 8th Result 2025’ पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- राजस्थान बोर्ड कक्षा 8 का रिजल्ट आपके पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
May 26, 2025 | 11:04 PM IST
rajasthan shala darpan: कक्षा 5वीं के रिजल्ट का इंतजार
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को कक्षा 5वीं के रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि, इसकी तारीख अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के भीतर ही पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
May 26, 2025 | 10:42 PM IST
rbse 8th result 2025: सबसे अधिक छात्र B ग्रेड में पास
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में ग्रेड वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल सबसे अधिक छात्र B ग्रेड में पास हुए हैं। कुल 6,62,367 छात्रों (52.38%) को 61% से 80% अंकों के बीच मिले, जिससे वे B ग्रेड में शामिल हुए।
May 26, 2025 | 10:17 PM IST
rbse 8th result 2025: बोर्ड ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी
राजस्थान बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि 8वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
May 26, 2025 | 09:41 PM IST
rbse 8th result 2025: जिलों का प्रदर्शन
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 में सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू जिलों में सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज किए गए हैं। दूसरी ओर धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।
May 26, 2025 | 09:02 PM IST
8th class result 2025 rajasthan board: छात्र-छात्राओं का पास परसेंटेज
आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा में उपस्थित हुए लड़कों में से 6,39,840 उत्तीर्ण हुए, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 96.14% रहा। वहीं, 5,82,529 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 97.24% रहा।
May 26, 2025 | 07:46 PM IST
rbse 8th result 2025: छात्र-छात्राओं के आंकड़े
इस वर्ष कुल 12,22,369 छात्रों ने आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.66% रहा है। इनमें से 6,65,562 लड़के और 5,99,056 लड़कियां थीं।
May 26, 2025 | 07:04 PM IST
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विद्यार्थियों को बधाई दी
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आज घोषित हुए। सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! आपका परिश्रम सराहनीय है। आगे भी इसी उत्साह से बढ़ते रहें। जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिला, निराश न हों – यह नई शुरुआत का अवसर है।
May 26, 2025 | 06:26 PM IST
rajasthan board 8th result 2025: आरबीएसई 8वीं रिजल्ट विवरण
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। राजस्थान बोर्ड 8वीं परिणाम कक्षा, जिला और रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकता है। सभी विद्यार्थियों का 8वीं रिजल्ट शाला दर्पण और पीएसपी पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेड शीट के जरिए ऑनलाइन जारी किया गया है।
May 26, 2025 | 06:02 PM IST
8th class result 2025 rajasthan board: 8वीं का पास परसेंटेज
इस वर्ष, कुल 12,22,369 विद्यार्थियों ने आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, जिसके परिणामस्वरूप 96.66% का प्रभावशाली उत्तीर्ण प्रतिशत रहा।
May 26, 2025 | 05:48 PM IST
rbse 8th result 2025: पास होने के लिए जरूरी मार्क्स
आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे फेल घोषित कर दिया जाएगा।
May 26, 2025 | 05:25 PM IST
rbse 8th result 2025: बोर्ड ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी
राजस्थान बोर्ड के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि 8वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
May 26, 2025 | 05:04 PM IST
rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर और उसके जिले के नाम की डिटेल दर्ज करनी होगी।
May 26, 2025 | 04:43 PM IST
rbse 8th result 2025: शिक्षामंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र (कक्षा 8) परीक्षा 2025 का परिणाम सोमवार शाम 5 बजे डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल स्थित सभागार में घोषित किया जाएगा। शिक्षामंत्री मदन दिलावर वर्चुअली जुड़कर परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।
May 26, 2025 | 04:33 PM IST
shala darpan 8th result 2025: रिजल्ट क्रेडेंशियल
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर और उसके जिले के नाम की डिटेल दर्ज करनी होगी।
May 26, 2025 | 03:56 PM IST
rajshaladarpan.nic.in result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कब आएगा?
आरबीएसई की ओर से राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम आज शाम 5 बजे जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।
May 26, 2025 | 03:33 PM IST
8th class result rajasthan board: न्यूनतम योग्यता अंक
राजस्थान बोर्ड क्लास 8th रिजल्ट 2025 में सफल होने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
May 26, 2025 | 03:13 PM IST
8th class result rajasthan board: आरबीएसई 8वीं परिणाम 2025 कहां जांचें?
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- rajshaladarpan.nic.in
May 26, 2025 | 02:35 PM IST
shala darpan 8th result 2025: रिजल्ट क्रेडेंशियल
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर और उसके जिले के नाम की डिटेल दर्ज करनी होगी।
May 26, 2025 | 01:55 PM IST
rbse 8th result 2025: पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत
छात्र यहां राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम (shala darpan 8th result 2025) में पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत जांच सकते हैं:
- 2024: 95.72%
- 2023: 94.50%
- 2022: 95.50%
- 2021: 99.97%
- 2020: 91.96%
May 26, 2025 | 01:37 PM IST
class 8 result 2025 rajasthan board: प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीसी के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुड़कर 8th क्लास रिजल्ट 2025 rajasthan की घोषणा करेंगे।
May 26, 2025 | 01:09 PM IST
class 8 result 2025 rajasthan board: आठवीं का रिजल्ट कब आएगा
rbse 8th result 2025 छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए चेक कर सकेंगे।
May 26, 2025 | 12:29 PM IST
8th class result rajasthan board: पिछले साल का पास प्रतिशत
पिछले वर्ष, आरबीएसई 8वीं परीक्षा परिणाम में 95.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।
May 26, 2025 | 12:00 PM IST
india result rajasthan: आधिकारिक घोषणा
May 26, 2025 | 11:30 AM IST
8th class result rajasthan board: राजस्थान 10 बोर्ड रिजल्ट कब आएगा
8th क्लास रिजल्ट 2025 rajasthan में निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकते हैं:
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषय का नाम
- सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
- प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
- कुल प्राप्तांक
- कुल अंक
- रिजल्ट का स्टेटस
May 26, 2025 | 11:08 AM IST
rbse 8th result 2025: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
- 8th क्लास रिजल्ट 2025 rajasthan लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- कक्षा 8 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
May 26, 2025 | 10:35 AM IST
shala darpan 8th result 2025 : आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट?
- rajresults.nic.in
- rajeduboard.gov.in
- rajsaladarpan.nic.in
May 26, 2025 | 10:35 AM IST
RBSE 8th Class Result 2025 Live: आरबीएसई 8वीं रिजल्ट कब आएगा?
rbse 8th result 2025 आज यानी 26 मई को शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना