RIMCEE-2026: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 2, 2026 | 07:43 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने आरआईएमसी देहरादून की कक्षा 8 में प्रवेश के लिए RIMCEE-2026 एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में एडमिशन साल में दो बार राज्य या जोन के आधार पर मेरिट सिस्टम से होते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जामिनेशन (RIMCEE) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को मिलिट्री कॉलेज कक्षा 8वीं में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं, वे 30 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

जो अभिभावक निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने बच्चे का आवेदन भरने से चूक जाते हैं, वे 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

यदि आपसे राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2027 के आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती हो गई है, तो आप वेबसाइट पर जाकर 9 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।

RIMCEE 2026: आयुसीमा

  1. जनवरी (स्प्रिंग) सत्र के लिए आयु सीमा - जनवरी सत्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी तक 12.5 (साढ़े बारह) वर्ष से कम और 14 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  2. ऑटम (जुलाई) सत्र के लिए आयु सीमा - जुलाई सत्र में RIMC में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार की आयु जिस वर्ष प्रवेश चाहिए, उस वर्ष की 1 जुलाई को कम से कम 12.5 (साढ़े बारह) वर्ष और अधिकतम 14 वर्ष होनी चाहिए।

RIMCEE 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
सामान्य, रक्षा कर्मियों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चे, ओबीसी (NCL)
1,000 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST)
750 रुपये

Also read LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू, लास्ट डेट 30 सितंबर

RIMCEE 2026 Annual Fee: वार्षिक शुल्क

उम्मीदवार की श्रेणी
वार्षिक शुल्क
सुरक्षा जमा राशि (प्रथम सत्र में एक बार)
कुल शुल्क
री-मार्क्स
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार
98,650 रुपये
50,000 रुपये
1,48,650 रुपये
कॉलेज से स्नातक होने पर सुरक्षा जमा राशि वापस कर दी जाती है।
एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवार
81,850 रुपये
50,000 रुपये
1,31,850 रुपये

RIMCEE 2026: सीटों की संख्या

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) में एक वर्ष में दो एकेडमिक टर्म होते हैं। पहला 17 जनवरी से 31 मई (स्प्रिंग टर्म) और दूसरा टर्म 17 जुलाई से 30 नवंबर (ऑटम टर्म)। इनके बीच के समय में छुट्टियां होती हैं। एडमिशन साल में दो बार राज्य या जोन के आधार पर मेरिट सिस्टम से होते हैं, जिसमें हर टर्म में बॉय कैडेट्स के लिए 25 और गर्ल कैडेट्स के लिए 10 सीटें होती हैं।

NTA RIMCEE 2026: चयन प्रक्रिया

स्टेज -1 - लिखित परीक्षा (अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान)

स्टेज -2 - मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू – 50 अंक)

स्टेज -3 - मेडिकल जांच

अंतिम मेरिट लिस्ट और दस्तावेजों की जांच

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]