Rajasthan SET 2026 Application Form: राजस्थान एसईटी पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 16, 2026 | 03:57 PM IST | 2 mins read
राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में दो पेपर (1 और 2) होंगे। दोनों पेपरों में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछए जाएंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
नई दिल्ली: कोटा विश्वविद्यालय (UOK) ने राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uok.ac.in या एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाकर 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान एसईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में राजस्थान राज्य और राज्य के बाहर के जनरल/ एसबीसी/ ओबीसी (क्रीमी लेयर) को 1500 रुपये और राजस्थान के ईडब्ल्यूएस/ एसबीसी/ ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 1200 रुपये देना होगा। राज्य के एससी/ एसटी और सभी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। ओबीसी-एनसीएल/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर को 5% की छूट दी गई है। फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके और परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र भी आवेदन करने के पात्र होंगे। राजस्थान सेट 2026 के लिए आवेतन प्रक्रिया 14 जून से शुरू है।
राजस्थान स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 13 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि, सभी विषयों की परीक्षा एक ही तिथि और समय पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले, राजस्थान एसईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस टेस्ट में दो पेपर (1 और 2) होंगे। दोनों पेपरों में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान एसईटी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Rajasthan SET 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके राजस्थान एसईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
- कैंडिडेय यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार