Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड vmou.ac.in पर जारी, परीक्षा 14 जून को होगी
Abhay Pratap Singh | June 8, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
राजस्थान पीटेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने आज राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (Rajasthan PTET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। राज्य के महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vmou.ac.in पर जाकर राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
राजस्थान पीटेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और कैंडिडेट की फोटो व हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
वीएमओयू द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा 14 जून को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ में लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राजस्थान पीटेट ए़डमिट कार्ड 2026 में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर छात्रों को तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर ऑफलाइन मोड में अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा केंद्र पर नीला/काला बॉलपॉइंट पेन के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट का आयोजन 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीए बीएड/ बीएससी बीएड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को समय-समय पर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Rajasthan PTET Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
- होमपेज पर, पीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- राजस्थान पीटेट हॉल टिकट 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]ICAR Registration 2026: आईसीएआर एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी पंजीकरण की तिथि बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जांचें
एनटीए के अनुसार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) तथा अभ्यर्थियों से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार