Rajasthan Patwari Exam 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा आज, महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | August 17, 2025 | 10:19 AM IST | 2 mins read
आरएसएसबी पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आज यानी 17 अगस्त को राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आरएसएसबी पटवारी परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त को जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
अभ्यर्थियों को आरएसएसबी पटवारी 2025 एटमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी लाना होगा। साथ ही, कैंडिडेट को उपस्थिति शीट पर चिपकाने के लिए एक नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो भी लाना अनिवार्य है।
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 150 सवाल पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। आरएसएसबी पटवारी भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
RSSB Rajasthan Patwari exam 2025: महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
- अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
- परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
- अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र के आधार पर सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
- तलाशी और बायोमेट्रिक्स के बाद परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर के अनुसार आवंटित कमरों में बैठना होगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन ले जाने की अनुमति है।
- अभ्यर्थियों को घड़ी पहनने, पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, लॉग टेबल ले जाने की अनुमति नहीं है।
- स्कैनर, किताबें, नोटबुक, स्लिप, व्हाइटनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन सहित अन्य संचार उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार