Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पेपर लीक मामले में सब-इंस्पेक्टर और प्रशिक्षु अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Press Trust of India | March 13, 2024 | 04:17 PM IST | 1 min read
राजस्थान उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा डमी कैंडिडेट समेत सब-इंस्पेक्टर की बहन और चचेरी बहन तीनों ने एग्जाम पास किया कर लिया था।
नई दिल्ली: राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 लीक मामले में सब-इंस्पेक्टर और प्रशिक्षु अधिकारी को राज्य की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी भाई-बहन हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी आज यानी 13 मार्च को दी है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और विशेष जांच दल के प्रमुख वीके सिंह ने कहा कि 2014 बैच के उप-निरीक्षक जगदीश सियाग ने भर्ती परीक्षा के लिए डमी कैंडिडेट के रूप में वर्षा को अपनी बहन इंदुबाला और चचेरी बहन भगवती के लिए तय किया था।
अधिकारी ने बताया कि भगवती और इंदुबाला के लिए डमी उम्मीदवार के रूप में परीक्षा में उपस्थित होने वाली वर्षा अपने लिए भी परीक्षा में शामिल हुई थी। एडीजी ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामले में इससे पहले भगवती को 5 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
भरतपुर एसपी कार्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर जगदीश और उसकी बहन इंदुबाला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि इंदुबाला और भगवती राजस्थान पुलिस अकादमी में उप-निरीक्षक के रूप में प्रशिक्षण ले रही थी।
वीके सिंह ने कहा कि उपनिरीक्षक भर्ती के लिए प्रश्नपत्रों के कथित लीक मामले में अब तक 15 प्रशिक्षु उप-निरीक्षकों और एक सेवारत उप-निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, तीनों आरोपियों ने भर्ती परीक्षा पास कर लिया था, हालाँकि वर्षा पुलिस बल में शामिल नहीं हुई लेकिन भगवती और इंदुबाला शामिल हो गईं।
अगली खबर
]SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल के 26 हजार पदों के लिए आंसर की करेगा जारी
एसएससी जीडी कांस्टेबल पद पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’