RSMSSB CET 2024: राजस्थान सीईटी परीक्षा आज से शुरू; एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, ड्रेसकोड और गाइडलाइंस जानें
Abhay Pratap Singh | September 27, 2024 | 08:47 AM IST | 2 mins read
आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीईटी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan CET) आज से शुरू कर दी गई है। राजस्थान सीईटी 2024 परीक्षा 27 और 28 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
आरएसएमएसएसबी सीईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीईटी हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan CET Exam: राजस्थान सेट एग्जाम ड्रेसकोड
उम्मीदवार नीचे परीक्षा ड्रेसकोड की जांच कर सकते हैं:
- परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को आधी बांह वाली शर्ट/ टी-शर्ट, पैंट और चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र पर आना होगा।
- महिला उम्मीदवारों को सलवार सूट या बिना आस्तीन का कुर्ता/ ब्लाउज, चप्पल/ स्लिपर पहनने की अनुमति है। बालों को एक साधारण हेयर बैंड से बांधना होगा।
- राजस्थान सीईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सैंडल, जूते और टखने तक मोजे पहनने की अनुमति होगी।
- महिला अभ्यर्थियों को चूड़ियों के अलावा किसी भी प्रकार के आभूषण जैसे झुमके, अंगूठी या कंगन पहनकर पेपर देने की अनुमति नहीं है।
Also read Rajasthan CET 2024: राजस्थान सीईटी संशोधित परीक्षा केंद्र सूची जारी, 27 और 28 सितंबर को होगा एग्जाम
Rajasthan CET Exam Admit Card 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
उम्मीदवारों को निम्नलिखित परीक्षा गाइडलाइंस का पालन करना होगा:
- अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने के ठीक 1 घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड, एक मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड जमा करना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर पासपोर्ट साइज की फोटो भी ले जाना होगा।
- अभ्यर्थियों को घड़ी, चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर टाई, गमछा, शॉल या दुपट्टा पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- सिख धर्म से संबंधित उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग सेंटर पर दो घंटे पहले उपस्थित होना होगा। कृपाण ले जाने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह छोटे आकार का हो।
- परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी परीक्षा समन्वयक एवं उस केंद्र के जिले से संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।
- कोई भी व्यक्ति परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों एवं अनियमित गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]DRDO Apprenticeship Recruitment 2024: डीआरडीओ अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती के लिए drdo.gov.in पर आवेदन शुरू
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता/ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवेदन में उल्लिखित ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार