Rajasthan BSTC Admit Card 2025: राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड predeledraj2025.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 25, 2025 | 11:45 AM IST | 2 mins read
राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा ने राजस्थान प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट वर्धमान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in के माध्यम से बीएसटीसी प्री डीएलएड 2025 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।
राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ नीला/काला बॉलपेन, रंगीन पासपोर्ट फोटो, वैध मूल फोटो पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
बीएसटीसी प्री डीएलएड 2025 परीक्षा 1 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक है। राजस्थान प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावजे है।
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र को 4 भागों में बांटा गया है, जिसमें मानसिक योग्यता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, शिक्षण अभिक्षमता और अंग्रेजी एवं संस्कृत/ हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 600 अंकों के लिए 200 प्रश्न होंगे। बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
नोटिस में कहा गया कि, “नेत्रहीन परीक्षार्थी को परीक्षा से कम से कम दो दिन पहले संबंधित केंद्र पर केंद्राधीक्षक को लिखित सूचना देना अनिवार्य है।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को predeledraj2025.in/BstC25/vcnt.php पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Rajasthan BSTC Admit Card 2025 Direct Link: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थआन प्री डीएलएड एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर विजिट करें।
- प्री डीएलएड एग्जाम 2025 के भीतर ‘एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें, चेक बॉक्स पर क्लिक करें और प्रोसीड करें।
- राजस्थान डीएलएड हाल टिकट जांचें और प्रिंट आउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार