Rajasthan BSTC Exam: राजस्थान में बीएसटीसी परीक्षा किसी दूसरे से दिलवाने के आरोप में 12 उम्मीदवार गिरफ्तार
Press Trust of India | April 6, 2026 | 10:05 PM IST | 1 min read
रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि परीक्षा देने वाले और वास्तविक अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते, जिससे 'डमी' अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा देने की पुष्टि हुई।
जयपुर: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड/बीएलएड) परीक्षा 2019 और 2020 में अपनी जगह दूसरे से परीक्षा दिलवाने के मामले में विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए 12 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही थी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला 2021 में संज्ञान में आया जब रोहट थाना पुलिस ने एक आरोपी अशोक सारण को गिरफ्तार किया। उसके पास से ऐसे दस्तावेज मिले, जिनसे खुलासा हुआ कि अभ्यर्थी पैसे देकर अपने स्थान पर 'डमी' अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलवा रहे थे।
इसके बाद एसओजी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर से मूल दस्तावेज मंगवाए गए तथा संदिग्ध अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर व लिखावट लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला से मिलान कराया गया।
रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि परीक्षा देने वाले और वास्तविक अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर मेल नहीं खाते, जिससे 'डमी' अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा देने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में विशेष अभियान के तहत 12 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
बंसल ने बताया कि आरोपियों ने 'डमी' उम्मीदवारों से सांठगांठ की और मोटी रकम देकर परीक्षा दिलवाई। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपियों की विस्तृत भूमिका और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए जांच जारी है।
अगली खबर
]JNU E-Prospectus 2026-27: जेएनयू शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए ई-ब्रोशर जारी, प्रस्तावित प्रोग्राम जानें
बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा, जबकि एमए, एमएससी, एमपीएच, एमटेक, पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी (पीजी) परीक्षा में शामिल होना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार