Rajasthan BSTC Counselling 2026: राजस्थान बीएसटीसी राउंड 1 अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट जारी, 9 जुलाई तक करें रिपोर्ट
Santosh Kumar | July 7, 2026 | 05:18 PM IST | 1 min read
रिपोर्ट न करने वाले कैंडिडेट्स की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹500 काटकर ₹2500 वापस किए जाएंगे। रिफंड केवल कैंडिडेट द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में ही किया जाएगा।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 के लिए राउंड 1 का 'अपवर्ड मूवमेंट' रिजल्ट जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर लॉग इन करके अपना नया अलॉटमेंट देख सकते हैं। जिन स्टूडेंट्स को बेहतर कॉलेज अलॉट हुआ है, उन्हें 9 जुलाई तक रिपोर्ट करना होगा।
अपवर्ड मूवमेंट में उन छात्रों को बेहतर विकल्प मिलता है जो पहले राउंड में अलॉट हुए थे लेकिन फ्लोट विकल्प चुना था। कई अभ्यर्थियों को अब पहले से बेहतर संस्थान और कोर्स मिला है। नया अलॉटमेंट लेटर पोर्टल से डाउनलोड करें।
Rajasthan BSTC Counselling 2026: इंस्टिट्यूट में खुद रिपोर्ट करना होगा
'अपवर्ड मूवमेंट' प्रोसेस के तहत कोई नया टीचर एजुकेशन इंस्टिट्यूट अलॉट होता है, तो पहले अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट का अलॉटमेंट रद्द हो जाएगा, और उस इंस्टिट्यूट में सीट के लिए कैंडिडेट का दावा मान्य नहीं रहेगा।
कैंडिडेट को नए अलॉट किए गए टीचर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में खुद रिपोर्ट करना होगा। खुद रिपोर्ट न करने या रिपोर्टिंग के समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा न करने पर अलॉटमेंट रद्द कर दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also read HP DElED Answer Key 2026: एचपी डीएलएड सीईटी आंसर-की hpbose.org पर जारी, 11 जुलाई तक कर सकेंगे चैलेंज
Rajasthan Pre DElED Counselling 2026: फीस रिफंड संबंधी डिटेल्स
जारी निर्देश के अनुसार, यदि 'अपवर्ड मूवमेंट' प्रोसेस के बाद कोई नया इंस्टिट्यूट अलॉट नहीं किया जाता है, तो पहले अलॉट किया गया इंस्टिट्यूट- जहां कैंडिडेट ने पहले ही खुद जाकर रिपोर्ट किया था, वही अलॉटेड इंस्टिट्यूट बना रहेगा।
उम्मीदवार को दोबारा फीस भरने की जरूरत नहीं है। रिपोर्ट न करने वाले कैंडिडेट्स की रजिस्ट्रेशन फीस में से ₹500 काटकर ₹2500 वापस किए जाएंगे। रिफंड केवल कैंडिडेट द्वारा बताए गए बैंक अकाउंट में ही किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी