RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक और प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 29, 2024 | 07:21 AM IST | 2 mins read
आरबीएसई 10वीं कक्षा परीक्षा 2024 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज 29 मई को शाम 5 बजे आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उपस्थित छात्रों को आरबीएसई कक्षा 10वीं मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। छात्र आरबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2024 में अपना लॉगिन विवरण देख सकते हैं।
राजस्थान शिक्षा बोर्ड की ओर से 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक माध्यमिक परीक्षाएं आयोजित की गई थी। आरबीएसई आंकड़ों के अनुसार, इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
Also read RBSE 10th Result 2024 Live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी होगा; डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स देखें
आरबीएसई बोर्ड परिणाम घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के साथ ही कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, जेंडर-वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। छात्र वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम जांच सकेंगे।
आरबीएसई 10th स्कोरकार्ड 2024 में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) सहित अन्य विभिन्न शामिल होंगे। बीएसईआर ने ऑफिशियल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर आरबीएसई परिणाम जारी करने की तिथि और समय की घोषणा की है।
RBSE Rajasthan 10th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट?
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से राजस्थान बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 10 बोर्ड परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नयी विंडो खुलेगी।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब, स्क्रीन पर आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]DU Admission 2024: डीयू में सिंगल गर्ल चाइल्ड को मिलेगा आरक्षण, नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश शुरू
यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सभी पाठ्यक्रमों में एक-एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए आरक्षित रहेगी। यूनिवर्सिटी ने यह नियम सुपरन्यूमेरी कोटा के तहत बनाया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा