शिक्षा व्यवस्था अब ‘बहिष्कार’ की व्यवस्था बन गई है, जिसका मकसद लाखों युवाओं को इससे बाहर रखना - राहुल गांधी

Press Trust of India | October 18, 2026 | 05:35 PM IST | 1 min read

राहुल गांधी ने कहा, “अगर आपके पास पैसा, ताकत नहीं है या आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो व्यवस्था बिना एक पल सोचे आपको बाहर कर देगी।”

राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। (इमेज-आधिकारिक एक्स/राहुल गांधी)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 अक्टूबर को कहा कि देश में फिलहाल जो व्यवस्था प्रचलित है, वह शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि ऐसी “बहिष्कार व्यवस्था” है, जिसका मकसद लाखों भारतीय युवाओं को इससे बाहर रखना है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह हाल ही में छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी ने कहा, “अगर आपके पास पैसा, ताकत नहीं है या आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो व्यवस्था बिना एक पल सोचे आपको बाहर कर देगी।”

Also read Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी ने विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की कमी का मुद्दा उठाया, पीएम से मांगा जवाब

उन्होंने कहा, “आप इसे शिक्षा व्यवस्था नहीं कह सकते। यह बहिष्कार की व्यवस्था है, जिसे लाखों भारतीय युवाओं को इससे बाहर रखने के लिए बनाया गया है।”

गांधी इस सोशल मीडिया मंच पर छात्रों के साथ बातचीत करने के अलावा अपनी ‘छात्रों की गूंज’ पहल के जरिए बड़े पैमाने पर युवाओं से संवाद भी कर रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला था और उन्हें “मोगैम्बो मोदी” कहा था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]