Punjab Police Admit Card 2025: पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड चरण 2 परीक्षा के लिए जारी, 19 से 31 मई तक होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | May 16, 2025 | 05:41 PM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आज यानी 16 मई को कांस्टेबल लिखित परीक्षा के दूसरे चरण के लिए पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर पंजाब पुलिस फेज 2 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। हाल टिकट के बिना पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
पीपी कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा का दूसरा चरण 19 मई से 31 मई 2025 तक पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
पंजाब पुलिस कासंटेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) व शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण को शामिल किया गया है। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Punjab Police Hall Ticket Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पंजाब पुलिस फेज 2 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:\
- पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- “रिक्रूटमेंट” सेक्शन - “पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025” पर क्लिक करें।
- दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक का चयन करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पंजाब पुलिस हाल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Punjab Police Phase 3 Admit Card 2025: पंजाब पुलिस चरण 3 परीक्षा
चरण 3 के लिए पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 1 जून से 8 जून तक आयोजित की जाएगी। पंजाब पुलिस फेज 3 एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 25 मई को जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीवारों को पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल