PSTET Answer Key 2024: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की pstet.pseb.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 11, 2024 | 11:05 AM IST | 2 mins read
पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 जिसे पीएसटीईटी या पीएसटेट के नाम से भी जाना जाता है, पंजाब के स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकंलन करने के लिए हर साल आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।
नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी पीएसटेट आंसर की 2024 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पीएसटेट की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in के माध्यम से प्रोविजनल आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएसटेट फाइनल प्रिंट और ओएमआर और आंसर बुकलेट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रोविजनल आंसर की आपत्ति विंडो खुल गई है जो 15 दिसंबर, 2024 को बंद होगी। प्रोविजनल आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दी गई समय सीमा के भीतर दर्ज करा सकते हैं।
PSTET Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले PSEB PSTET की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, PSTET 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- पीएसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- पीएसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 चेक करें और डाउनलोड करें।
PSTET Answer Key 2024: परीक्षा विवरण
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1 दिसंबर, 2024 को पीएसटीईटी 2024 परीक्षा आयोजित की थी। पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो पेपर शामिल थे, पेपर I और पेपर 2। पेपर I में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और पर्यावरण अध्ययन के बारे में प्रश्न थे। प्रत्येक 1 अंक के कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे।
पंजाब एसटेट पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I और II, गणित और विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, कला और शिल्प, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, उर्दू, संगीत, संस्कृत, पर प्रश्न शामिल थे। कुल 150 प्रश्न पूछे गए, प्रत्येक 1 अंक था।
PSTET Answer Key 2024: पीएसटेट क्या है?
पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 जिसे पीएसटीईटी या पीएसटेट के नाम से भी जाना जाता है, पंजाब के स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकंलन करने के लिए हर साल आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।
पीएसटीईटी परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा I से V (प्राथमिक शिक्षक) के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं और पेपर 2 उन लोगों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII (TGT- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के लिए शिक्षक बनने का इरादा रखते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार