Trusted Source Image

PSPCL Recruitment 2024: पंजाब में असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट और मैकेनिक के 433 पदों के लिए आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | March 7, 2024 | 03:31 PM IST | 2 mins read

पीएसपीसीएल में आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

पीएसपीसीएल में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पीएसपीसीएल में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (एएसएसए) और मैकेनिक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर उम्मीदवार लास्ट डेट 26 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब में एएसएसए और मैकेनिक पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर शुरू कर दी गई है। जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1416 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 885 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के अतिरिक्त जीएसटी भी देनी होगी।

पीएसपीसीएल द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत कुल 433 रिक्तियों में से असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (ASSA) के 408 पद और मैकेनिक के 25 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट देख सकते हैं।

Also readPPSC Veterinary Officer Recruitment 2024: पंजाब में पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

एजुकेशन क्वालिफिकेशन-

  1. असिस्टेंट सब-स्टेशन अटेंडेंट पद के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा 12वीं पास, इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) होना चाहिए।
  2. मैकेनिक के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा या डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पास हो।

ऐज लिमिट एंड सैलरी-

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट और मैकेनिक पद पर चयनित कैंडिडेट को 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

पीएसपीसीएल भर्ती 2024: आवेदन करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं:

  • कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित ‘रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित नोटिफिकेशन नंबर को सिलेक्ट करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
  • रजिस्टर्ड कैंडिडेट लिंक पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।
  • इसके बाद कैंटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • एप्लीकेश फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications