POWERGRID Recruitment 2026: पावरग्रिड नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

Saurabh Pandey | April 17, 2026 | 03:30 PM IST | 2 mins read

पावरग्रिड की सहायक कंपनी सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) के लिए भी रिक्तियों की घोषणा की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 24,000 से 1,08,000 रुपये के वेतनमान में रखा जाएगा।

केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जो शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के संदर्भ में पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे से शुरू होगी और आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 मई 2026 को रात 11:59 बजे तक है।

पावरग्रिड नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु 11 मई 2026 को 27 वर्ष होनी चाहिए।

POWERGRID Non Executive Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

पद / समूह
आवेदन शुल्क
डीटीई, डीटीसी, डीटीएस, जेओटी (एचआर), जेओटी (एफएंडए)
300 रुपये
जेटीटी (सर्वे)
200 रुपये

POWERGRID Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती में पावरग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों और सीटीयूआईएल के लिए डिप्लोमा ट्रेनी (विद्युत), डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल), डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वेक्षण), जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (मानव संसाधन), जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (वित्तीय एवं परिचालन) और जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (सर्वेक्षण) के 660 पद शामिल हैं।

पद का नाम
कुल रिक्तियां
अनारक्षित
ईडब्ल्यूएस
ओबीसी (एनसीएल)
एससी
एसटी

डिप्लोमा ट्रेनी इलेक्ट्रिकल/सिविल (DTE)

465
207
49
108
69
32
डिप्लोमा ट्रेनी सिविल (DTC)
104
57
8
21
15
3
डिप्लोमा ट्रेनी सर्वे (DTS)
3
3
0
0
0
0
जूनियर ऑफिसर ट्रेनी JOT (HR)
30
18
1
6
4
1
जूनियर ऑफिसर ट्रेनी JOT (F&A)
23
14
1
6
2
0
जूनियर तकनीशियन ट्रेनी- जेटीटी (सर्वे)
23
14
1
2
1
5

POWERGRID Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

पावरग्रिड नॉन एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा/ कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, जिसमें कुल 170 प्रश्न होंगें और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। प्रत्येक गलत या एक से अधिक उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।

डीटीई / डीटीसी / डीटीएस / जेओटी (एचआर) / जेओटी (एफ एंड ए) के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को पार्ट-1 और पार्ट-2 में अलग-अलग न्यूनतम 30% और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना होगा, जबकि आरक्षित रिक्तियों के लिए पार्ट-1 और पार्ट-2 में अलग-अलग न्यूनतम 25% और कुल मिलाकर 30% अंक चाहिए।

जेटीटी (सर्वे) के लिए-

  • अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस - कुल मिलाकर न्यूनतम 40%
  • आरक्षित रिक्तियां - कुल मिलाकर न्यूनतम 30%

Also read HSSC CET 2025 Group C Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी

POWERGRID Recruitment 2026: सर्विस एग्रीमेंट बॉन्ड

पद / समूह
श्रेणी
बॉन्ड राशि (₹)
न्यूनतम सेवा अवधि
डीटीई, डीटीसी, डीटीएस, जेओटी (एचआर), जेओटी (एफएंडए)

सामान्य / ओबीसी (NCL) / ईडब्ल्यूएस
2,50,000 रुपये
3 वर्ष (प्रशिक्षण के बाद)

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी
1,25,000 रुपये
3 वर्ष (प्रशिक्षण के बाद)
जेटीटी (सर्वे)

सामान्य / ओबीसी (NCL) / ईडब्ल्यूएस
1,25,000 रुपये
3 वर्ष (प्रशिक्षण के बाद)

एससी, एसटी, PwBD
62,500 रुपये
3 वर्ष (प्रशिक्षण के बाद)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]