PNB Apprentices Recruitment 2026: पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण 5138 पदों के लिए शुरू, अंतिम तिथि 24 फरवरी
Abhay Pratap Singh | February 8, 2026 | 04:22 PM IST | 2 mins read
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत चयनित कैंडिडेट को स्टाइपेंड के रूप में महानगरों के लिए 15,000 रुपये और ग्रामीण/अर्ध-शहरी/ शहरी क्षेत्रों के लिए 12,300 रुपये दिया जाएगा।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए 8 फरवरी से ऑनलाइन माध्यम में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अंतिम तिथि 24 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए। यूजी प्रोग्राम उत्तीर्ण करने की कटऑफ तिथि अर्थात 1 जनवरी, 2026 से 4 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भर्ती एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसमें 2 सप्ताह का आधारभूत प्रशिक्षण और 50 सप्ताह का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण शामिल है।
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में स्थित पीएनबी बैंक में अप्रेंटिस के कुल 5,138 रिक्तियों को भरा जाएगा।
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत चयनित कैंडिडेट को स्टाइपेंड के रूप में महानगरों के लिए 15,000 रुपये और ग्रामीण/अर्ध-शहरी/ शहरी क्षेत्रों के लिए 12,300 रुपये दिया जाएगा।
पीएनबी अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ओबीसी/ईब्ल्यूएस (पुरुष) को 944 रुपये व सामान्य/ओबीसी/ईब्ल्यूएस (महिला) को 708 रुपये शुल्क देना होगा। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर क के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये निर्धारित है। अधिक जानकरी के लिए पीएनपी अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। पीएनबी अप्रेंटिस ऑनलाइन परीक्षा 60 मिनट की अवधि में हिंदी व अंग्रेजी भाषा में कराई जाएगी। पेपर में सामान्य / वित्तीय जागरुकता, सामान्य अंग्रेजी, परिमाणात्मक एवं तर्क कौशल और कंप्यूटर ज्ञान से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
PNB Apprentice 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल https://pnb.bank.in/Recruitments.aspx एवं https://bfsissc.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Employment Opportunities सेक्शन में Apprentice Opportunities-PNB पर क्लिक करें।
- पीएनबी शिक्षुता कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025-26 पर जाएं और ‘पीएनबी अप्रेंटिसशिप 25-26 आवेदन पत्र’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच