PGIMER Chandigarh Recruitment 2026: पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में सीनियर रेजीडेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती

Saurabh Pandey | October 20, 2026 | 10:58 AM IST | 1 min read

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में सीनियर रेजीडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये पद अधिकतम 3 साल की अवधि के लिए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने सीनियर रेजिडेंट, जूनियर/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर संगरूर (पंजाब) में कुल 162 पदों पदों को भरा जाएगा। ये पद अधिकतम 3 साल की अवधि के लिए हैं।

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम

पदों की संख्या

संस्थान का नाम

विभिन्न विभागों के सीनियर रेजिडेंट

122

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़

विभिन्न विभागों के जूनियर/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर

7

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़

विभिन्न विभागों के सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर

6

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़

विभिन्न विभागों के जूनियर डिमॉन्स्ट्रेटर

3

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़

सीनियर मेडिकल ऑफिसर

1

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़

विभिन्न विभागों के सीनियर रेजिडेंट

21

पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब

सीनियर मेडिकल ऑफिसर

2

पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब

कुल पद

162


PGIMER Chandigarh Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये प्लस ट्रांजेक्शन चार्ज रखा गया है। वहीं अन्य सभी श्रेणियों (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) के लिए शुल्क 1500 रुपये प्लस ट्रांजेक्शन चार्ज है। दिव्यांगजनों (PwBD) को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान 13 नवंबर 2026 तक डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Also read UPSC CDS 2 Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, 8,956 सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी

PGIMER Chandigarh Recruitment 2026: परीक्षा तिथि

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में डॉक्टरों की भर्ती के लिए 75 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 5 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा भारत के 4 प्रमुख शहरों (चंडीगढ़ ट्राइसिटी, दिल्ली/एनसीआर, हैदराबाद और कोलकाता) में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]