Padma Awards Announced 2024: पद्म अवार्ड के लिए 132 नामों का हुआ चयन, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज भी शामिल
Abhay Pratap Singh | January 26, 2024 | 01:28 PM IST | 1 min read
केंद्र सरकार ने 132 हस्तियों को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म अवार्ड देने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी (मरणोपरांत) का नाम भी शामिल है।
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद 132 हस्तियों को पद्म अवार्ड से सम्मानित करने का ऐलान किया है। इस वर्ष 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 हस्तियों को पद्मभूषण व 110 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर पद्मविभूषण से सम्मानित होने वाली हस्तियों में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा अभिनेत्री वैजंतीमाला, साउथ अभिनेता चिरंजीवी, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और बिंदेश्वरी पाठक (मरणोपरांत) के नाम शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीबी को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक, अभिनेता विजयकांत, संगीतकार प्यारेलाल शर्मा व वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट अश्विन बालचंद मेहता समेत अन्य नाम शामिल हैं।
Also read Republic Day 2024: भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
पद्मश्री अवार्ड से चामी मुर्मू, आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा, पर्यावरणविद दुखू माझी, चिकित्सक हेमचंद मांझी, भारत की पहली महिला महावत पारबती बरुआ, ऑर्ट क्षेत्र में यूपी के खलील अहमद व नसीम बानो समेत 110 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
पद्म अवार्ड शिक्षा, साहित्य, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, कला, विज्ञान, व्यापार और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाता है। भारत में पहली बार वर्ष 1954 में भारत रत्न व पद्म पुरस्कारों की शुरुआत हुई थी।
अगली खबर
]SSC Grade C Result 2017: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 का अंतिम परिणाम जारी, देखें डाउनलोड लिंक
एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जाम का आयोजन 21 अक्टूबर 2022 को किया गया था। एसएससी ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2017 के परिणाम 13 अप्रैल 2023 को जारी किया था।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’