Operation Sindoor: फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर में आज बंद रहेंगे स्कूल, राजस्थान के 4 जिलों में भी छुट्टी घोषित
Press Trust of India | May 7, 2025 | 11:25 AM IST | 2 mins read
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले के सभी स्कूल बुधवार (7 मई) को बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर पंजाब के सीमावर्ती जिलों फिरोजपुर, पठानकोट और अमृतसर के सभी स्कूल बुधवार (7 मई) को बंद रहेंगे। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार (6 मई) की देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले के सभी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पठानकोट में भी सभी स्कूल अगले 72 घंटों तक बंद रहेंगे।
Operation Sindoor: राजस्थान के 4 सीमावर्ती जिलों में छुट्टी
यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों के नरसंहार के दो सप्ताह बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई है। पंजाब के अलावा राजस्थान के 4 सीमावर्ती जिलों में आज सभी स्कूल बंद कर दिए गए।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ये जिले भारत-पाक सीमा पर स्थित हैं।
Operation Sindoor News: पश्चिमी राजस्थान के जिले अलर्ट पर
इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जिले अलर्ट पर हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आज यानी 7 मई को मॉक ड्रिल भी होने जा रही है। अधिकारी ने बताया, "स्कूल बंद कर दिए गए हैं और मॉक ड्रिल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।"
राजस्थान की पाकिस्तान के साथ करीब 1070 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में 9आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमले किए।
रक्षा मंत्रालय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी शिविरों पर हमले को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें कहा गया कि यह ऑपरेशन सुनियोजित और संतुलित था। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा