ONGC Recruitment 2025: ओएनजीसी में एईई, जियोफिजिस्ट के 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 24 जनवरी
Abhay Pratap Singh | January 11, 2025 | 03:57 PM IST | 2 mins read
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती प्रक्रिया के चहत चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।
नई दिल्ली: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने एईई और जियोफिजिसिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से ओएनजीसी भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 24 जनवरी है।
संबंधित क्षेत्रों में BE/BTech या पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ओएनजीसी एईई जियोफिजिस्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू की गई है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए ओएनजीसी 2025 भर्ती परीक्षा 23 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Also read AIIMS Recruitment 2025: एम्स जूनियर रेजीडेंट भर्ती aiimsexams.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
ओएनजीसी भर्ती के लिए कुल रिक्तियां -
ओएनजीसी भर्ती अभियान के तहत कुल 108 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे पद के अनुसार रिक्तियों की जांच कर सकते हैं:
- भूविज्ञानी: 5 पद
- भूभौतिकीविद् (भूतल): 3 पद
- भूभौतिकीविद् (वेल्स): 2 पद
- एईई (उत्पादन) – मैकेनिकल: 11 पद
- एईई (उत्पादन) – पेट्रोलियम: 19 पद
- एईई (उत्पादन) – रसायन: 23 पद
- एईई (ड्रिलिंग) – मैकेनिकल: 23 पद
- एईई (ड्रिलिंग) – पेट्रोलियम: 6 पद
- एईई (मैकेनिकल): 6 पद
- एईई (इलेक्ट्रिकल): 10 पद
ओएनजीसी भर्ती चयन प्रक्रिया -
ओएनजीसी भर्ती 2025 के माध्यम से एईई और जियोफिजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी और ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, कंसर्न्ड सब्जेक्ट, इंग्लिश लैंग्वेज और एप्टीट्यूड टेस्ट को शामिल किया गया है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
प्रबंधन द्वारा तय मानदंडों के अनुसार, व्यक्तिगत साक्षात्कार के चयन प्रक्रिया के लिए 1:5 अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए ONGC द्वारा CBT स्कोर पर विचार किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ग्रुप डिस्कशन में शामिल हो सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग