Saurabh Pandey | April 15, 2025 | 04:11 PM IST | 1 min read
जेएनवीएसटी प्रश्न पत्रों के कुल चार सेट थे। प्रत्येक सेट के लिए, आधिकारिक एनवीएस उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाती है। 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 650 जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए नवोदय ने 8 फरवरी, 2025 को कक्षा 9 के लिए जेएनवी चयन परीक्षा 2025 आयोजित की थी।
नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी) की आंसर की और कटऑफ अंक जारी कर दिया है। कक्षा 9वीं के लिए जेएनवीएसटी में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जेएनवीएसटी आंसर की चार सेट में है।
इससे पहले जेएनवीएसटी कक्षा 9 की उत्तर कुंजी 2025 परीक्षा के तुरंत बाद विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक रूप से जारी की गई थी। जेएनवी कक्षा 9 की उत्तर कुंजी 2025 में JNVST परीक्षा 2025 में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं। छात्र जेएनवीएसटी कक्षा 9 उत्तर कुंजी 2025 की मदद से अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
जेएनवीएसटी प्रश्न पत्रों के कुल चार सेट थे। प्रत्येक सेट के लिए, आधिकारिक एनवीएस उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाती है। 27 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 650 जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए नवोदय ने 8 फरवरी, 2025 को कक्षा 9 के लिए जेएनवी चयन परीक्षा 2025 आयोजित की थी।
क्रम संख्या | विषय | अंक |
---|---|---|
1 | अंग्रेजी | 15 |
2 | हिंदी | 15 |
3 | गणित | 35 |
4 | विज्ञान | 35 |
कुल | 100 |