UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट आंसर की दिसंबर परीक्षा के लिए जारी, ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 14, 2026 | 05:27 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक 85 विषयों के लिए कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की गई।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। यूजीसी नेट 2025 परीक्षा एनटीएस द्वारा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की गई।
कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर की के आधार पर अपने अनुमानित स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं। आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, और इसी फाइनल की के आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
UGC NET 2025 Answer Key: ऑब्जेक्शन डेट और फीस
यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले छात्र अगर प्रोविजनल आंसर-की में कोई गलती पाते हैं, तो वे 17 जनवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हर चैलेंज किए गए प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को ₹200 की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में 7,35,592 उम्मीदवारों ने भाग लिया। एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के सभी दिनों में छात्रों की उपस्थिति दर 71 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच स्थिर रही।
UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट आंसर की कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूजीसी नेट आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों की आवश्यकता होती है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 35% अंकों की आवश्यकता होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’