UGC NET 2024 December: एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर नोटिफिकेशन ugcnet.nta.ac.in पर जल्द, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 14, 2024 | 01:05 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट परीक्षा प्रत्येक वर्ष कुल 83 विषयों के लिए आयोजित की जाती है, लेकिन हाल ही इसमें एक और विषय आयुर्वेद बायोलॉजी को भी जोड़ा गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 नोटिफिकेशन (UGC NET 2024 Notification) जारी किया जाएगा। हालांकि, एनटीए ने अभी तक यूजीसी नेट दिसंबर अधिसूचना जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। यूजीसी नेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
UGC NET December 2024 Notification: अधिसूचना विवरण
UGC NET 2024 अधिसूचना में पंजीकरण की शुरू होने और समाप्त होने की तिथि, आवेदन पत्र सुधार तिथि, एडमिट कार्ड डेट, संभावित परीक्षा तिथि, परीक्षा सिटी स्लिप सहित अन्य जानकारी शामिल प्रदर्शित होगी। हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा में आयुर्वेद जीवविज्ञान को एक विषय के रूप में जोड़ा है।
UGC NET 2024 December: आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन फॉर्म भरने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1150 रुपये और ओबीसी उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 325 रुपये है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता संबंधित जानकारी अच्छे से पढ़ लेनी चाहिए।
UGC NET Form December 2024: यूजीसी नेट सत्र
यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में किया जाता है। यूजीसी नेट का पहला सत्र जून में और दूसरा सत्र दिसंबर महीने में आयोजित होता है। यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
UGC NET Syllabus 2024: पात्रता और आयु सीमा
यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष या फाइनल सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, जेआरएफ के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों की आयु 32 साल निर्धारित है।
UGC NET December 2024 Exam Application: कुल विषय
यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम में ही भरा जा सकेगा। हर बार यूजीसी नेट परीक्षा कुल 83 विषयों के लिए आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार एक और विषय को जोड़ा गया है। यूजीसी नेट दिसंबर अधिसूचना के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
UGC NET 2024 Official Website: उत्तीर्ण मानदंड
यूजीसी नेट परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थी को तीन कैटेगरी के तहत उत्तीर्ण माना जाएगा। प्रथम कैटेगरी में JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और दूसरी कैटेगरी में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए उत्तीर्ण माना जाएगा। इसके अलावा तीसरी कैटेगरी में पीएचडी में दाखिले के लिए अभ्यर्थी पात्र होंगे।
UGC NET 2024 December Exam: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2024 दिसंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- अब, यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UP Police Physical Eligibility: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट मापदंड जानें, uppbpb.gov.in पर रिजल्ट जल्द
यूपी पुलिस मापदंड के अनुसार, किसी भी वर्ग से संबंधित महिला उम्मीदवारों के सीने का माप नहीं लिया जाएगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा