GAT-B,BET 2024 Results: जीएटी-बी, बीईटी रिजल्ट exams.nta.ac.in/DBT पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | May 25, 2024 | 10:02 AM IST | 1 min read
परीक्षा प्राधिकरण ने 26 अप्रैल को GAT B 2024 आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को 28 अप्रैल तक आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) 2024 के साथ ही बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी) 2024 का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जीएटी बी और बीईटी परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/DBT/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएटी-बी और बीईटी स्कोर कार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। एनटीए ने 26 अप्रैल को GAT B 2024 की उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को 28 अप्रैल तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी थी। इसके बाद विषय विशेषज्ञों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों की जांच की गई और सत्यापित उत्तर कुंजी जारी की गई, जिसके आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है।
GAT-B 2024 के लिए कुल 11,709 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9,957 उपस्थित हुए। बीईटी परीक्षा के लिए 15,589 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,691 ने परीक्षा दी।
GAT-B 2024 Result डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/DBT/ पर जाएं।
- अब स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- GAT B, BET स्कोरकार्ड प्रदर्शित किए जाएंगे।
- अब स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच