UGC NET June 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 9-10 सितंबर को परीक्षा

Saurabh Pandey | September 5, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पुन: परीक्षा 9 और 10 सितंबर को देशभर में आयोजित की जाएगी।

UGC NET री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 9 और 10 सितंबर को देशभर में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉर्मस और समाजशास्त्र विषयों की पुनः परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड और अंडरटेकिंग डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को उनके परीक्षा के शहर और तिथि के बारे में 1 सितंबर को जारी एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए पहले ही सूचित किया जा चुका है।

UGC-NET June 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, यूजीसी-नेट जून 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  4. सुरक्षा पिन/कैप्चा दर्ज करें और सबमिट करें।
  5. यूजीसी-नेट जून 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अपना नाम, विषय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक कर लें।
  7. अंत में यूजीसी-नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

UGC-NET June 2026 Admit Card: हेल्पडेस्क नंबर

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है या उसमें दर्ज विवरण में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

Also read DSSSB MTS Result 2026: डीएसएसएसबी एमटीएस रिजल्ट जारी, 1732 अभ्यर्थी चयनित, कटऑफ अंक जानें

UGC-NET June 2026 Result: 84 विषयों के लिए रिजल्ट पहले ही जारी

एनटीए ने 28 अगस्त को 87 में से 84 विषयों के लिए UGC-NET जून 2026 के नतीजे घोषित किए। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी - इन तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा तब की गई जब एनटीए को प्रश्न पत्रों में कई गलतियों के बारे में शिकायतें मिलीं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]