CUET UG Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, 11 जून तक चैलेंज का मौका, आपत्ति शुल्क
Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 04:01 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 15.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित CUET UG-2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। असंतुष्ट अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 200 का शुल्क देकर 9 से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया और तारीखों की भी घोषणा कर दी है।
एनटीए द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की के किसी उत्तर से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, वे इसे ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं। आंसर-की को चुनौती देने की अवधि 9 जून से 11 जून 2026 (रात 10 बजे तक) निर्धारित की गई है।
CUET UG 2026 Answer Key: आपत्ति शुल्क
इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के माध्यम से 11 जून 2026 को रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। बिना शुल्क प्राप्ति के किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
CUET UG Provisional Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड, चैलेंज प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Challenge regarding Answer Key' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब अपने रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देखने के लिए "View Question Paper" पर क्लिक करें और आपत्ति दर्ज करने के लिए "Click to view/Challenge Answer Key" पर क्लिक करें।
- अब प्रश्न आईडी के सामने दिए गए 'Correct Option(s)' को देखें।
- यदि आप इसे चुनौती देना चाहते हैं, तो अगले कॉलम में दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर नीचे जाकर 'Submit and review Claims' पर क्लिक करें और अगले पेज पर जाएं।
- अपने दावों की समीक्षा करने के बाद 'Final Submit' पर क्लिक करें और 'Pay Now' के जरिए प्रति प्रश्न 200 का शुल्क भुगतान करें।
विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आएगा फाइनल रिजल्ट
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा । यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और उसके आधार पर सभी उम्मीदवारों के अंकों में सुधार किया जाएगा । इसी संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर ही परीक्षा का अंतिम परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा । किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी आपत्ति स्वीकार या अस्वीकार होने की अलग से सूचना नहीं दी जाएगी । विशेषज्ञों द्वारा तय की गई उत्तर कुंजी ही अंतिम होगी ।
Cuet ug answer key 2026: हेल्पलाइन नंबर
यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।
अगली खबर
]Allahabad University PGAT 2026 Exam: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड
खेल कोटा के तहत प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से फिटनेस मूल्यांकन से गुजरना होगा, जिसमें 50 मीटर स्प्रिंट, 1000 मीटर दौड़, ओवरहेड बॉल थ्रो और स्टैंडिंग लॉन्ग जंप शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल