Trusted Source Image

NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की किसी भी समय हो सकती है जारी, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड, रिलीज डेट

Santosh Kumar | May 29, 2025 | 02:45 PM IST | 2 mins read

एनटीए आने वाले दिनों में नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा मई के अंत तक होने की संभावना है।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई, 2025 को एक पाली में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई, 2025 को एक पाली में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी होने की संभावना है। पिछले वर्षों के चलन के अनुसार, एनटीए परीक्षा के कुछ दिनों बाद नीट आंसर की जारी करता है। उम्मीदवार घोषणा के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।

एनटीए आने वाले दिनों में नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है, जिसकी आधिकारिक घोषणा मई के अंत तक होने की संभावना है। 4 मई को हुई नीट यूजी 2025 परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।

हालांकि एनटीए ने नीट यूजी आंसर की 2025 की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझान बताते हैं कि प्रोविजनल आंसर-की आमतौर पर परीक्षा के तीन से चार सप्ताह के भीतर जारी की जाती है।

NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी 2025 आंसर की जल्द

नीट 2025 आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट से अपनी ओएमआर शीट और रिकॉर्ड किए गए उत्तर का मिलान कर सकेंगे। साथ ही, अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है तो उसे चुनौती देने के लिए कुछ दिन का समय मिलेगा।

नीट यूजी आंसर की 2025 पर प्रत्येक चुनौती के लिए सहायक दस्तावेजों और निर्धारित शुल्क की आवश्यकता होगी। प्रस्तुत आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और एनटीए नीट यूजी 2025 परिणाम घोषित किया जाएगा।

Also readNEET UG Answer Key 2025 Live: एनटीए नीट यूजी आंसर की 2025 कब आएगी? जानें लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट डेट, कटऑफ

NEET UG Answer Key Date: नीट यूजी आंसर की रिलीज डेट

पिछले वर्षों के रुझान के अनुसार, नीट यूजी 2025 आंसर की 29 मई से 2 जून 2025 के बीच जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पिछले 5 वर्षों में नीट आंसर की जारी करने की तारीख की जांच कर सकते हैं-

वर्षनीट यूजी एग्जाम डेट नीट यूजी आंसर की रिलीज डेट

नीट यूजी 2024

5 मई

29 मई

नीट यूजी 2023

7 मई

4 जून

नीट यूजी 2022

17 जुलाई

31 अगस्त

नीट यूजी 2021 12 सितंबर 15 अक्टूबर
नीट यूजी 202013 सितंबर 26 सितंबर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]