NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो neet.nta.nic.in पर ओपन, अधिसूचना जारी, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | February 7, 2025 | 07:33 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 परीक्षा एक दिन और एक पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर) में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से 7 मार्च, 2025 तक नीट यूजी 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। एनटीए ने घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 परीक्षा एक दिन और एक पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर) में आयोजित की जाएगी।
नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच चर्चा के बाद 16 जनवरी, 2025 को यह फैसला लिया गया।
NEET 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड
नीट 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 4 मई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।
साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए। एनटीए 1 मई 2025 तक नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है।
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
NEET UG Registration 2025: नीट यूजी आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीट यूजी पंजीकरण 2025 करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से स्वयं को पंजीकृत करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ नीट 2025 आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक, पात्रता
एनआईटी दुर्गापुर, आईआईटी खड़गपुर और जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस लेख में एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसके जानकारी साझा की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम