NTA NCET 2025 Application: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, इन विवरणों में करें सुधार
Santosh Kumar | April 2, 2025 | 02:29 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एनसीईटी 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) 2025 के लिए आज यानी 2 अप्रैल को एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने एनसीईटी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCET/ के जरिए उसमें बदलाव कर सकते हैं। एनटीए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक 3 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा।
शेड्यूल के अनुसार, एनसीईटी 2025 के लिए करेक्शन विंडो कल रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी। एनटीए ने उम्मीदवारों को एनसीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए 31 मार्च रात 9 बजे तक आवेदन करने का मौका दिया था।
एनटीए किसी भी परिस्थिति में नियत तिथि के बाद कोई और बदलाव स्वीकार नहीं करेगा। यदि सुधार के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उम्मीदवार को क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से भुगतान करना होगा।
NTA NCET 2025 Application: एनसीईटी 2025 एग्जाम डेट
नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 29 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एनसीईटी 2025 की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कई भाषाओं में होगी।
NCET 2025 Application: उम्मीदवार इन विवरणों में करें सुधार
एनसीईटी आवेदन पत्र में कुछ विवरण नहीं बदले जा सकते हैं, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और वर्तमान पता, फोटो और हस्ताक्षर। अभ्यर्थी अपने नाम, पिता के नाम या माता के नाम में से केवल एक में सुधार कर सकते हैं।
अभ्यर्थी कक्षा 10वीं-12वीं के विवरण को बदल सकते हैं। परीक्षा शहर की प्राथमिकता केवल उसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में ही बदली जा सकती है। जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और उप-श्रेणी (PwBD) विवरण भी बदला जा सकता है।
यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए एनसीईटी 2025 सुधार से संबंधित कोई प्रश्न है, तो वह 011-40759000 पर कॉल कर सकता है या ncet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकता है। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’