NTA Exams: एनटीए ने इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट किए लॉन्च, अब छात्रों तक पहुंचेगी हर जरूरी जानकारी
Santosh Kumar | April 7, 2026 | 12:58 PM IST | 1 min read
एनटीए का आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @nta_india है, और इसका फेसबुक पेज @nta.exams है। छात्र इन प्लैटफॉर्म पर रियल-टाइम अपडेट पा सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों तक जानकारी पहुंचाने के लिए एक नई पहल की है। एनटीए ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट लॉन्च किए हैं। अब छात्र जेईई मेन, नीट यूजी, सीयूईटी और यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी नेट जैसी प्रमुख परीक्षाओं से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, अलर्ट, एडमिट कार्ड और रिजल्ट अपडेट सीधे सोशल मीडिया पर देख सकेंगे।
एनटीए का आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @nta_india है, और इसका फेसबुक पेज @nta.exams है। छात्र इन प्लैटफॉर्म पर रियल-टाइम अपडेट पा सकेंगे। एनटीए ने इस संबंध में आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों तक परीक्षा से जुड़ी जानकारी तेजी से और आसानी से पहुंचाना है। पहले, छात्रों को मुख्य रूप से वेबसाइट nta.ac.in पर निर्भर रहना पड़ता था; लेकिन अब, सूचनाएं सोशल मीडिया के जरिए तुरंत उपलब्ध होगी।
इन नए एनटीए अकाउंट्स पर जेईई, नीट, सीयूईटी, यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और अन्य परीक्षाओं से जुड़ी ताज़ा खबरें, परीक्षा शहर की स्लिप, एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित सूचनाएं और नतीजों की घोषणा से जुड़े अपडेट मिलेंगे।
छात्र इन पेजों को फॉलो कर सकते हैं और नोटिफिकेशन चालू कर सकते हैं, ताकि उनसे कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। इसके अलावा, एनटीए अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल (@NTA_Exams) पर भी अपडेट जारी करती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार