CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर पंजीकरण की लास्ट डेट बढ़ी, 27 अक्टूबर तक मौका
Saurabh Pandey | October 24, 2025 | 05:06 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर-यूजीसी नेट का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर सत्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
CSIR UGC NET December 2025: आयु सीमा
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए ऊपरी आयु सीमा 1 अक्टूबर, 2025 तक 30 वर्ष है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर पद या पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
CSIR UGC NET December 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1150 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर को 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
CSIR UGC NET December 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले सीएसआईआर-यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर CSIR NET दिसंबर 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, भुगतान करें और फिर फॉर्म जमा करें।
- सीएसआईआर-यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
CSIR UGC NET December 2025: परीक्षा तिथि
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 18 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी।
CSIR UGC NET December 2025: टेस्ट पेपर
- केमिकल साइंसेस
- पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान
- लाइफ साइंसेस
- मैथमैटिकल साइंसेस
- फिजिकल साइंसेस
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार