18वें ब्रिक्स सम्मेलन के चलते NTA ने जारी की एडवाइजरी, UGC-NET परीक्षार्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह

Saurabh Pandey | September 8, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read

18वें ब्रिक्स सम्मेलन के चलते दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। एनटीए ने भी यूजीसी-नेट परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से ही अपना रास्ता देख लें, यात्रा से जुड़ी संभावित पाबंदियों की जानकारी रखें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नई दिल्ली स्थित परीक्षा केंद्रों पर यूजीसी-नेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 18वां BRICS सम्मेलन 11 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के चलते दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसके कारण दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही पर प्रतिबंध रहेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में बताए गए रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें। उनसे अनुरोध है कि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी तरह की असुविधा या देरी से बचने के लिए वे यात्रा की उचित व्यवस्था करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

NTA UGC NET 2026: अभ्यर्थियों के लिए प्रमुख निर्देश

  1. समय से पहले योजना बनाएं - परीक्षा केंद्र तक की अपनी यात्रा की योजना काफी पहले से बना लें।
  2. अतिरिक्त समय लेकर चलें - ट्रैफिक जाम और डायवर्जन की संभावना को देखते हुए यात्रा के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय रखें।
  3. ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करें - घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम ट्रैफिक अपडेट अवश्य देख लें।
  4. रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें - अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश करें।

NTA UGC NET 2026: एनटीए ने एक्स पर दी जानकारी

एनटीए ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा- दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए, यूजीसी-नेट परीक्षा 2026 से पहले एक जरूरी जानकारी। 9 और 10 सितंबर को शहर में यात्रा पर लगी पाबंदियों के कारण, सड़कों पर सामान्य से ज़्यादा समय लग सकता है। आज ही अपना रास्ता देख लें, जल्दी निकलें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

Also read MP PSTET Application 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों की पात्रता परीक्षा की आवेदन तिथि 18 सितंबर तक बढ़ाई गई

18th BRICS Summit: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 11 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाना है। इस शिखर सम्मेलन के सिलसिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस तथा अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जाने की उम्मीद है।

हालांकि यूजीसी-नेट परीक्षा केंद्र उन इलाकों में नहीं हैं, जिन पर बड़े प्रतिबंधों का सीधा असर पड़ने की उम्मीद है, फिर भी दिल्ली में परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले उम्मीदवारों को सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के इंतज़ामों की वजह से कुछ रास्तों पर ट्रैफिक जाम, डायवर्ज़न और देरी का सामना करना पड़ सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]