CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट घोषित, exams.nta.nic.in/cuet-pg से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | April 24, 2026 | 06:12 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके सीयूईटी पीजी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पोस्टग्रेजुएट) 2026 का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर उपलब्ध है। सीयूईटी पीजी परीक्षा मार्च 2026 में कंप्यूटर-आधारित मोड में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 157 विषयों में आयोजित की गई। सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट की घोषणा के साथ ही एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2026 स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया गया है, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्य रहेगा।
NTA CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड डिटेल्स
मेरिट सूची और काउंसलिंग प्रक्रियाएं संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा स्वतंत्र रूप से आयोजित की जाएंगी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंक, एनटीए स्कोर, पर्सेंटाइल और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।
परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड को ध्यानपूर्वक जांच लें और भविष्य के संदर्भ के लिए, यदि आवश्यक हो, तो उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
CUET PG 2026 Result: सीयूईटी पीजी 2026 स्कोरकार्ड कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट के बाद क्या?
एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 के परिणामों के बाद, उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा विश्वविद्यालयों में काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रियाओं में भाग लेना होगा। विभिन्न विश्वविद्यालय अपनी अलग-अलग मेरिट सूची और कट-ऑफ जारी करेंगे।
सीयूईटी पीजी स्कोरकार्ड को डिजिलॉकर खाते के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी समस्या की स्थिति में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रिजल्ट पीडीएफ देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल