NTA CMAT Result 2026: एनटीए ने की सीमैट 2026 रिजल्ट की घोषणा, cmat.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | February 17, 2026 | 09:35 PM IST | 2 mins read
सीमैट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए। यह एग्जाम एमबीए और दूसरे मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया गया। कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीमैट 2026 एग्जाम 25 जनवरी को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में एक शिफ्ट में आयोजित किया गया।
CMAT 2027: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test | Most Scoring Topics
New: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
CMAT 2027: 30 Day Preparation Study Plan | General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
सीमैट 2026 प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को जारी की गई, और 2 फरवरी तक ऑब्जेक्शन लिए गए। स्कोरकार्ड के साथ फाइनल सीमैट 2026 रिजल्ट में सेक्शनल स्कोर, टोटल स्कोर, पर्सेंटाइल और रैंक शामिल हैं।
एनटीए ने देश भर के 110 शहरों में 259 एग्जाम सेंटर पर एक शिफ्ट में कराया। कुल 53,453 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया, और 41,872 एग्जाम में शामिल हुए। कुल अटेंडेंस 78.33% रही। सीमैट रिजल्ट पीडीएफ में डिटेल विवरण शामिल हैं।
NTA CMAT 2026 Result: सीमैट मार्किंग स्कीम
एनटीए सीमैट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। इसके बाद सीमैट स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
एग्जाम में हर सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलते हैं और हर गलत जवाब के लिए 1 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है। रिजल्ट, प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज ऑब्जेक्शन को सॉल्व होने के बाद फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किया गया है।
NTA CMAT Result 2026: सीमैट 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए सीमैट रिजल्ट 2026 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीमैट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- एनटीए सीमैट रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड में अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो एआईसीटीई-अनुमोदित संस्थानों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]CMAT Answer Key PDF 2026: सीमैट प्रोविजनल आंसर की cmat.nta.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट और फीस
सीमैट 2026 आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट्स की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करा दी गई है। कैंडिडेट्स अब अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा