NSSNET 2026: नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | February 25, 2026 | 10:43 PM IST | 1 min read
नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet के माध्यम से 25 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 6 और कक्षा 7 में दाखिले के लिए नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 10 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर में एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन एनएसएसएनईटी 2026 में मिले स्कोर के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।
Navayug School Admission 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके नवयुग स्कूल प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/nssnet/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘एनएसएसएनईटी 2026 पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Navayug School Sarojini Nagar Entrance Test 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
नवयुक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन | 25 फरवरी से 18 मार्च, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक |
| आवेदन सुधार प्रक्रिया | 20 से 21 मार्च, 2026 तक |
|
परीक्षा पैटर्न
|
एमसीक्यू |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
| परीक्षा मोड | पेन एवं पेपर (ओएमआर) |
| परीक्षा का माध्यम | अंग्रेजी व हिंदी |
| परीक्षा तिथि | 10 अप्रैल, 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक |
| परीक्षा शहर |
एग्जाम सेंटर नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) एरिया में होगा।
|
| परीक्षा शुल्क | छूट दी गई है |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा