NPCIL Recruitment 2024: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 74 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | July 16, 2024 | 08:50 PM IST | 2 mins read
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड स्टाइपेंडरी ट्रेनी भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 5 अगस्त है।
नई दिल्ली: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में नर्स और स्टाइपेंडरी ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त को बंद कर दी जाएगी।
एनपीसीआईएल भर्ती 2024 के तहत न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर कुल 74 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसमें नर्स-ए और एक्स-रे तकनीशियन के 1-1 पद शामिल हैं। इसके अलावा, श्रेणी 1 के तहत स्टाइपेंडरी ट्रेनी के 12 और श्रेणी 2 के तहत स्टाइपेंडरी ट्रेनी के 60 पद भरे जाएंगे।
NPCIL Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
- नर्स-ए: कक्षा 12वीं, जीएनएम तीन वर्षीय डिप्लोमा, 3 साल का कार्य का अनुभव या बीएससी नर्सिंग की डिग्री।
- कैटेगरी - 1 स्टाइपेंडरी ट्रेनी: संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या 60% अंकों के साथ बीएससी की डिग्री।
- कैटेगरी - 2 स्टाइपेंडरी ट्रेनी: आईटीआई/ कक्षा 12वीं नॉन मेडिकल (50% अंक)
- एक्स रे टेक्नीशियन : रेडियोग्राफी में डिप्लोमा।
Also read IFFCO Apprentice Recruitment 2024: इफको अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्टाइपेंड 35 हजार रुपये
नर्सरी व कैटेगरी पद के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये और अन्य पदों के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
पद के अनुसार आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 24 हजार रुपये प्रतिमाह और 6 महीने के बाद 26 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
Nuclear Power Corporation of India Limited Bharti: आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं। निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन करें:
- एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
- करियर टैब पर विजिट करें और Registration Form लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Scholarship Program 2024: भारती एयरटेल फाउंडेशन ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ‘स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ किया शुरू
टेक्नोलॉजी बेस्ड इंजीनियरिंग प्रोग्राम के स्नातक छात्र और शीर्ष 50 एनआईआरएफ कॉलेजों में पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के स्टूडेंट्स भारती एयरटेल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए पात्र हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल