Noida School News: नोएडा के स्कूल में ऑटिज्म से पीड़ित लड़के के साथ मारपीट के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Press Trust of India | March 30, 2025 | 01:50 PM IST | 1 min read
बच्चे के पिता वरुण गोयल ने बताया कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब स्कूल ने गलती से वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 55 स्थित एक निजी स्कूल में ऑटिज्म से पीड़ित 10 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर एक शिक्षक ने पिटाई की। घटना का कथित वीडियो शनिवार (29 मार्च) को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लड़के के परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और स्कूल को सील कर दिया गया।
लड़के के परिवार को इस हमले के बारे में तब पता चला जब शुक्रवार (28 मार्च) को माता-पिता और स्कूल अधिकारियों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर गलती से वीडियो शेयर हो गया। यह घटना बुधवार (26 मार्च) को हुई।
आरोपी शिक्षक व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
इस वीडियो में टीचर को लड़के के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इसके तुरंत बाद लड़के के परिवार ने आरोपी टीचर, स्कूल प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और अन्य के खिलाफ सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
बच्चे के पिता वरुण गोयल ने बताया कि उनका बेटा ऑटिज्म से पीड़ित है और उसे विशेष देखभाल की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का पता तब चला जब स्कूल ने गलती से वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया।
Also read दिल्ली सरकार ने स्कूलों से पार्किंग की समस्या पर पुलिस से मदद लेने को कहा, जानें वजह
Noida School News: स्कूल को सील किया गया
उन्होंने बताया कि स्कूल टीचर अनिल कुमार ने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया। सेक्टर 58 एसएचओ ने बताया कि आरोपी टीचर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और अन्य के खिलाफ भारतीय कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल बिना मान्यता के चल रहा था, इसलिए उसे सील कर दिया गया है। साथ ही स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी